Toll Free : 18005725786

आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन

ट्रस्ट का गठन।

भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अन्तर्गत एक सामाजिक ट्रस्ट का पंजीकरण किया गया है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 13/2016 है आज़ाद भारत देश में आज कल आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार जैसी घटनाओं के बारे अकसर सुनते आ रहे हो क्योंकि समाज मे ये अपनी जड़ें मजबूती जमा चुका है जिसके खिलाफ आज समाज को एक जुट आज बुलंद करने के लिए आग्रह किया गया है जिसको लेकर देश मे फैले आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सभी एक जुट होकर सामना करे जिससे हमारे देश व समाज का विकास सम्भव हो सके लेकिन यह सम्भव तभी होगा जब हम सभी लोग अपने अन्दर से भेदभाव को खत्म करके एकजुट होकर इसके खिलाफ ठोस कदम उठाएंगे इसी सम्बन्ध मे एक सामाजिक ट्रस्ट का गठन किया गया है जिसमें एक प्रबन्ध कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे एक अध्यक्ष होगा जो मुख्य ट्रस्टी होगा तीन उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक महासचिव, एक संगठन संचिव, दो विधिक सलाहकार एक कोषाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को मिलाकर एक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी जो आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से घटाई व बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा देश व समाज के विकास हेतु सम्पूर्ण भारत वर्ष के समस्त राज्यों व जिलों व तहसील व ब्लाक स्तर पर देश व समाज मे फैला व्यापक भष्ट्राचार की समस्याओं का निराकरण करने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

क्या आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन पंजीकृत संगठन है ?

आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अर्न्तगत रजिस्टर्ड संगठन है जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर 13/2016 , एवं आई एस ओ 9001:2015 सर्टिफाइड संगठन है।

ट्रस्ट के उद्देश्य :

1. देश मे फैल रहे आतंकवाद एवं भष्ट्रचार के खिलाफ एक जुट होकर सामना करना।

2. देश मे सभी के बीच आपसी प्रेम सद्भावना एवं भाई चारे की भावना जागृत करना।

3. समाज की विधवाओं, बृद्धो, अनाथ बच्चों तथा निराश्रित के कल्याण हेतु हर सम्भव प्रयास करना।

4. देश व समाज के विकास हेतु देश व विदेश की बड़ी-बड़ी संस्थाओं से सम्पर्क करना।

5. ऑफिसों कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ली जा रही घूस के खिलाफ आवाज उठाना।

6. लोगो के ऊपर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करना।

7. राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भाव शिवरो का आयोजन करना तथा लोगो मे आपसी सौहार्द एवं विश्व बंधुत्व की भावना जागृत करना।

8. पीड़ित लोगो की हर सम्भव सहायता करना।

9. समाज मे फैली कुरीतियों जैसे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिलाओ से अभ्रदता आदि समस्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना।

10. गरीब बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने के लिए विद्यालय, महाविद्यालय खोलना एवं सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे मिल रही सहायता दिलवाने का प्रयास करना।

11. देश मे फैला आतंकवाद एवं भष्ट्राचार जैसी समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास करना तथा इस कार्य हेतु शासन एवं प्रशासन से सम्पर्क स्थापित करना।

संगठन की सदस्यता :

इसमे वे ही व्यक्ति सदस्यता ले सकते है जो 18 वर्ष की आयु पूर्व कर चुके है तथा आतंकवाद तथा भ्रष्ट्राचार मे कभी लिप्त न रहे हो। तथा सदस्यता ग्रहण कर सकते है इन सभी को सदस्यता गृहण करने हेतु ट्रस्टी अध्यक्ष की अनुमति लेनी होगी।

आजीवन सदस्यता /सदस्य्ता

सदस्यता के लिए प्रवेश एवं योग्यता :-

कोई योग्यता र्निधारित नहीं है। यह अध्यक्ष/प्रभारी के स्व-विवेक पर है ।

सदस्यता शुल्क :-

संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को संगठन के नियमों के अनुसार सदस्यता शुल्क अदा करना अनिवार्य है ।

अ)राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए 7500/ जमा करेगे।

ब)प्रदेश अध्यक्ष के लिए रु0 5100/एवं अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रु0 2100/ जमा करेगे।

स)आजीवन सदस्यता शुल्क रु0 2100/रु देकर आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन के आजीवन सदस्य

व 1100/रु देकर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।

द)जिला अध्यक्ष लिए रु0 1100/ एवं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी रु 525 /जमा करेगे।

य)साधारण सदस्यता शुल्क रु0 250/-

नोटः-राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी भी पदाधिकारी की सदस्यता रद्द या बहाल कर सकते हैं एवं किसी भी तरह के विवाद में न्यायक्षेत्र लखनऊ होगा।

सदस्यता के लिये नियम:-

1.मैं स्वेच्छा पूर्वक आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन के उन सभी उद्देश्यो एवं नियमों को स्वीकार करता हूँ/करती हूँ जो व्यक्तियों के नागरिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा संवैधानिक अधिकरों की रक्षा करते हैं।

2.मैं उन सभी शक्तियों का विरोध करूंगा/करूंगी जो किसी भी व्यक्ति का ग़ैरकानूनी प्रकार से उत्पीड़न करते हैं।

3.मैं आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त सभी उद्देश्यों की पूर्ति के लिये निःस्वार्थ कार्य करूंगा/करूंगी।

4.मैं अपने कार्यों में पारदर्शिता तथा आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन के लिए उत्तरदायी होने का पूर्ण निर्वाह करूंगा/करूंगी।

5.मैं समाज के अवांछनीय, असामाजिक तथा अपराधिक मामलों पर ध्यान दिया करूंगा/करूंगी।

6.मैं आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन के कार्यों और बैठकों में हिस्सा लूंगा/लूंगी तथा दिये गये कार्यभार एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संविधान-सम्मत रूप से दिये गये कार्यो को स्वीकार करूंगा/करूंगी।

7.मैं आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन के उद्देश्यों के विपरीत कोई भी कार्यवाही नहीं करूंगा/करूंगी। यदि मैं उद्देश्यों की अवहेलना करता पाया जाऊँ तो मेरी सदस्यता बिना कोई सूचना दिये तुरन्त समाप्त कर दी जाए।

8.मैं आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन की सदस्यता प्राप्त करके मैं भी उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल होना चाहता हूँ/चाहती हूँ जिन्हें आपके सम्मानीय आतंकवाद एवं भ्रष्ट्राचार विरोधी संगठन के सदस्य होने का गौरव प्राप्त है।

अधिक जानकारी या किसी भी समस्या के लिए के लिए सम्पर्क करें : 09454110126, 09794100006, 08802752786

Meet Our Team