Toll Free : 18005725786
ट्रस्ट का गठन :
भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अन्तर्गत एक धार्मिक ट्रस्ट का पंजीकरण किया गया है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 103/2016 है, आजाद भारत देश के समस्त मुस्लिम समाज के लोगो एक साथ मिलकर लोगो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सभी एक जुट होकर सामना करे और अपना सहयोग प्रदान करे जिससे देश और समाज का विकास हो सके इसी सम्बन्ध मे एक मुस्लिम ट्रस्ट ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण महासभा का गठन किया गया है जिसमें एक प्रबन्ध कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे एक अध्यक्ष होगा जो मुख्य ट्रस्टी होगा चार उपाध्यक्ष, पांच सचिव, एक महासचिव, एक संगठन संचिव, दो विधिक सलाहकार, एक मीडिया प्रभारी, एक प्रवक्ता ,एक कोषाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों को मिलाकर एक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी जो आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से घटाई व बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा देश के समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगों के विकास हेतु सम्पूर्ण भारत वर्ष के समस्त राज्यों ,मंडलो ,जनपदों ,तहसीलो व ब्लाक स्तर पर से लेकर ग्रामसभा स्तर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिससे वह अपनी समस्याओं को शासन प्रसासन तक आसानी से पहुचा सके औऱ अपने मुस्लिम भाइयों की मदद कर सके।
क्या ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण महासभा पंजीकृत संगठन है ? ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण महासभा भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अर्न्तगत रजिस्टर्ड संगठन है जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर 103/2016 है एवं आई एस ओ 9001:2015 सर्टिफाइड संगठन है।
संगठन के उद्देश्य :
1 ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण महासभा का मुख्य उददेश्य है की मुल्के हिन्दुस्तान में जिस तरह अन्य जातियो को आरक्षण दिया जा रहा है उसी प्रकार मुस्लिम समाज के लोगो को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए ये हमारा हक है या फिर पूर्णरूप से आरक्षण खत्म किया जाये।
2 आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव प्रय करना तथा शासन एवं प्रशासन से सम्पर्क स्थापित करना।
3 देश मे मुस्लिम भाईयो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक जुट होकर शासन प्रशासन को अवगत कराना एंव उनको सहयोग प्रदान करना।
4 ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण महासभा के द्वारा कौमी एकता एंव भाई चारे का संदेश देना एंव संगठन के नाम से समाचार पत्र पत्रिकाओ का प्रकाशन करना।
5 देश की विधवाओं, बृद्धो, अनाथ बच्चों तथा निराश्रित के कल्याण हेतु हर सम्भव प्रयास करना।
6 देश व समाज के विकास हेतु देश व विदेश की बड़ी-बड़ी संस्थाओं से सम्पर्क करना।
7 देश मे मुस्लिम भाईयो के ऊपर हो रहे जुल्म और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलन्द करना एंव उनको सहयोग प्रदान करना।
9 देश के पीड़ित लोगो की हर सम्भव सहायता करना।
10 देश मे फैली कुरीतियों जैसे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिलाओ से अभ्रदता आदि समस्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना।
11 गरीब बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने के लिए विद्यालय, महाविद्यालय खोलना एवं सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे मिल रही सहायता दिलवाने का प्रयास करना।
संगठन की सदस्यता :
ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस मे वह सभी मुस्लिम समाज के लोग सदस्यता ले सकते है जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है एंव संगठन से लगाव रखते हो सदस्यता ग्रहण कर सकते है! इन सभी को सदस्यता गृहण करने हेतु ट्रस्टी /राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति लेनी होगी।
आजीवन सदस्यता / सदस्यता
सदस्यता के लिए प्रवेश एवं योग्यता :-
कोई योग्यता र्निधारित नहीं है। यह अध्यक्ष/प्रभारी के स्व-विवेक पर है ।
सदस्यता शुल्क :-
संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को संगठन के नियमों के अनुसार सदस्यता शुल्क अदा करना अनिवार्य है ।
अ) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए 7500/ जमा करेगे।
ब) प्रदेश अध्यक्ष के लिए रु0 5100/एवं अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रु0 2100/ जमा करेगे।
स) आजीवन सदस्यता शुल्क रु0 2100/रु देकर ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस संगठन के आजीवन सदस्य
व) 1100/रु देकर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं।
द) जिला अध्यक्ष लिए रु0 1100/ एवं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी रु 525 /जमा करेगे। य)साधारण सदस्यता शुल्क रु0 250/-
नोटः-राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी भी पदाधिकारी की सदस्यता रद्द या बहाल कर सकते हैं एवं किसी भी तरह के विवाद में न्यायक्षेत्र लखनऊ होगा।
सदस्यता के लिये नियम:-
1. मैं स्वेच्छा पूर्वक ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस के उन सभी उद्देश्यो एवं नियमों को स्वीकार करता हूँ/करती हूँ जो व्यक्तियों के नागरिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा संवैधानिक अधिकरों की रक्षा करते हैं।
2. मैं उन सभी शक्तियों का विरोध करूंगा/करूंगी जो किसी भी व्यक्ति का ग़ैरकानूनी प्रकार से उत्पीड़न करते हैं।
3. मैं ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त सभी उद्देश्यों की पूर्ति के लिये निःस्वार्थ कार्य करूंगा/करूंगी।
4. मैं अपने कार्यों में पारदर्शिता तथा ऑल इंडिया मुस्लिम आरक्षण महासभा के लिए उत्तरदायी होने का पूर्ण निर्वाह करूंगा/करूंगी।
5. मैं समाज के अवांछनीय, असामाजिक तथा अपराधिक मामलों पर ध्यान दिया करूंगा/करूंगी।
6. मैं ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस के कार्यों और बैठकों में हिस्सा लूंगा/लूंगी तथा दिये गये कार्यभार एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु संविधान-सम्मत रूप से दिये गये कार्यो को स्वीकार करूंगा/करूंगी।
7. मैं ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस के उद्देश्यों के विपरीत कोई भी कार्यवाही नहीं करूंगा/करूंगी। यदि मैं उद्देश्यों की अवहेलना करता पाया जाऊँ तो मेरी सदस्यता बिना कोई सूचना दिये तुरन्त समाप्त कर दी जाए।
8. मैं ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस की सदस्यता प्राप्त करके मैं भी उन सौभाग्यशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल होना चाहता हूँ/चाहती हूँ जिन्हें आपके सम्मानीय ऑल इंडिया मुस्लिम कान्फ्रेंस के सदस्य होने का गौरव प्राप्त है।
अधिक जानकारी या किसी भी समस्या के लिए के लिए सम्पर्क करें : 09454110126, 09794100006, 08802752786